Blog Details

JEE Aspirants will soon get Update of Exam City Information Slip
NEET

JEE Aspirants will soon get Update of Exam City Information Slip

Published on: January 12, 2024

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम ( JEE Main 2024) का आयोजन इसी माह की 24 जनवरी से लेकर 1 फ़रवरी 2024 तक होने जा रहा है। 
JEE MAIN 2024, परीक्षा में अब केवल 12 दिन शेष है, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों की JEE की परीक्षा एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन स्लिप अभी तक जारी नहीं किए हैं लेकिन सभी विद्यार्थियों को उम्मीद है कि नैशनल टेस्टिंग एजेंसी इसे जल्द ही जारी करने वाली है। 

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम 2024 के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र के बारे में जानकारी परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले ही मिलेगी परंतु एग्ज़ाम सिटी इन्फ़ॉर्मेशन स्लिप दो सप्ताह पहले मिलने वाली थी जो अभी तक नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि ये इस सप्ताह ज़रूर मिल जाएगी। 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 1 नवंबर 2023 को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम की तिथियों की घोषणा कर दी थी। 
आप सभी को ये भी बता दें कि नैशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार ज्वाइंट एंट्रेंस मैन एग्ज़ाम 2024 के लिए 13  लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें से लगभग 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परीक्षा में बैठने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट IIT JEE सीकर,राजस्थान के एक्सपर्ट के अनुसार यह आंकड़ा पिछले सात वर्षों में सबसे अधिकतम है। जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक आवश्यक बात ये भी है की जैसे ही एग्ज़ाम सिटी इन्फ़ॉर्मेशन स्लिप आती है, आप अपने ट्रेन का रजिस्ट्रेशन बिल्कुल समय पर करवा लीजिएगा ताकि किसी भी प्रकार की कोई दुविधा का सामना ना करना पड़े। 
इस बार JEE MAIN 2024 की एग्जाम डेट 24 जनवरी 2024 से लेकर 01 फ़रवरी 2024 तक है। 

गुरूकृपा करियर इंस्टिट्यूट IIT JEE के नये batches की सभी डेट्स का  announcement हो चुका है, वो आप Gurukripa की ऑफ़िशियल website www.gurukripa.ac.in पर जाकर देख सकते है और GSAT स्कालरशिप एग्जाम के माध्यम से 90% Scholarship का फ़ायदा भी ले सकते है।